Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत

हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत

18 May 2025

हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत

हैदराबाद शहर स्थित चारमीनार इलाके में मिरचौक क्षेत्र के गुलज़ार हाउस में भीषण आग लग गई। घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल की गाड़ियां इमारत में फंसे कुछ अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर इलाज के लिए पूरे प्रयास करेगी।

 

पुलिस के अनुसार आग चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक बिल्डिग में रविवार को करीब सुबह 6 बजे लगी । घटना में झुलसने घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि लोगों के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी, जिसने बाद में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका है कि इमारत में लगे एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

 

घटना स्थल पर केंद्र मंत्री किशन रेड्डी, राज्यमंत्री प्रभाकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है। मृतकों की पहचान अभिषेक मोदी, आरूषी जैन ,शीतल जैन, सुमित्रा जैन, प्रथम मोदी, राजेंद्र कुमार, हर्षाली गुप्ता, मुन्नीबाई, प्रियाणी और इराज के रूप में हुई है। अभी अन्य मृतकों के शवों की पहचान कराई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल, डीआरडीओ हॉस्पिटल और उस्मानिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार लोग ज्वेलर्स के जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान से संबंधित दो परिवारों के लोग हैं।

 

 

 

दमकल कर्मियों के मुताबिक अभी भी इस इमारत में चार परिवारों के दर्जनों लोग फंसे हैं। अब तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चों सहित 14 लोग शामिल है। यह सभी बुरी तरह झुलसे हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत में 30 से अधिक लोग रह रहे थे, इनमें ज्यादातर किराएदार थे।

 

पुलिस के मुताबिक इमारत में आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात में बहुत गर्मी थी और मकान में लगे सभी एसी चल रहे थे। इसकी वजह से मकान की वायरिंग गर्म हो गई। इसी दौरान वायरिंग में आग लग गई और इसमें से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक एसी के कंप्रेशर फटने से आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर भागने का भी मौका

नहीं मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत
हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News